यदि आप अपने सवालों का उत्तर नहीं ढूंढ पाए तो निराश ना हों।
यदि आप परेशानियों से घिरे हैं और नहीं जानते कि किस ईश्वर से प्रार्थना की जाए सच्चा ईश्वर कौन है तो निराश ना हो।
आपने यह बातें तो बहुतों के मुंह से तो ही सुनी होगी कि सभी धर्म एक ही हैं; सभी भगवान एक ही है; किसी भी धर्म के भगवान को मान लो सब एक ही है। यदि यह विचारधारा सही है तो फिर हर एक इंसान की परेशानियां खत्म हो जानी चाहिए क्योंकि सभी किसी ना किसी भगवान में आस्था रखते हैं। पूजा-पाठ, भक्ति साधना, कीर्तन जागरण; इस देश में हर एक व्यक्ति किसी ना किसी ईश्वर की साधना तो करता ही है। और इस देश में तो 333 करोड़ देवी देवता हैं और हमारे देश के लोग इनमें से किसी ना किसी पर आस्था तो रखते ही हैं और कुछ तो डर के कारण भगवान की पूजा पाठ करते हैं कि कहीं इनका प्रकोप उन पर भड़ न उठे।
क्या इंसान और भगवान का रिश्ता बस लेने देने तक का ही है कि हम उसकी भक्ति साधना करेंगे और वह हमारी रक्षा करेगा? हमें आशीर्वाद देगा? बिगड़े काम बनाएगा?
क्या यह सच्चाई सच्चे ईश्वर की है या यह विचारधारणा हमारे समाज की है? जिसने सच्चे ईश्वर की परिभाषा अपने लिए पहले से बना कर रखी है। जरा सोचिए इस बात को।
यदि सच्चा ईश्वर भला है और हमसे प्यार करते हैं तो कैसे वह हम पर क्रोध कर सकते हैं? यदि ईश्वर हम से प्रेम करते हैं तो वह कैसे हमें दंड दे सकते हैं? क्या उनका मनुष्य के ऊपर क्रोध करना और दंड देना उन्हें सच्चा ईश्वर बनाता है?
या फिर उस सच्चे ईश्वर से अभी तक हमारा आमना-सामना हुआ ही नहीं क्योंकि हमने सच्चे ईश्वर को कभी सुनने की कोशिश ही नहीं की।
सत्य यह है कि एक ही सच्चा ईश्वर है जिसने आकाश और पृथ्वी को बनाया और केवल मनुष्य को अपने स्वरूप में बनाया। जी हां! ईश्वर हम से प्रेम करते हैं और केवल मनुष्य को ही उसने अपने स्वरूप में रचा है।
इसलिए हमारा स्वभाव जानवरों, पक्षियों, पेड़ पौधों जैसा नहीं है क्योंकि हम परमेश्वर के स्वरूप में रचे गए हैं।
ईश्वर भला है और करुणामय है और जितने उसको खोजते हैं वह उसे पाते हैं। जी हाँ! वह आपसे प्रेम करता है और लेने देने से कहीं अधिक आपके साथ एक रिश्ता चाहता है।
आप सोच रहे होंगे कि यदि ईश्वर हम से प्रेम करता है और मनुष्य के साथ रिश्ता चाहता है तो हमारे जीवन में दुख, तकलीफ़, परेशानियां हादसे क्यों होते हैं? अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है? पर सच तो यह है कि इन सब बुराइयों के पीछे ईश्वर नहीं बल्कि शैतान है, पाप है जो किसी का भी भला नहीं चाहता जो आपकी आशीष को चुराता है, घात करता है, हत्या करता है। आप सोच रहे होंगे कि यदि यह सब आप के विरोध में कार्य कर रहे हैं तो फिर इतने सारे ईश्वरों में से किस ईश्वर की मदद मांगी जाए, किस ईश्वर से प्रार्थना की जाए जो आपको बचा सकता है, आपकी रक्षा कर सकता है, आपके बिगड़े काम बना सकता है आपकी समस्या का हल कर सकता है?
यदि आप सच्चे ईश्वर के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप बेझिझक हमें संपर्क करे हम आपकी सहायता करने को तत्पर हैं। आओ चले इस नयी मंज़िल पे।
क्या आप बिना कुछ काम किए भी हर समय थका हुआ महसूस करते हो? कई…
आपने अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए क्या क्या किया है? हम अपनी मनोकामना…
प्यार के बिना ज़िंदगी का कोई मतलब नहीं है पर यह भी सच है कि…
“क़िस्मत का लिखा कोई नहीं मिटा सकता।” “ये तो नसीबों की बात है।” क्या हमारी…
ये बात सच है कि "कल किसने देखा है" पर भविष्य की तैयारी और योजना…
ट्रैन पटरी से उतरने की दुर्घटना में, घायल हुए 1000 से भी ज़्यादा लोग। इस…