हमसे जुड़ें

मनोकामना पूरी होने के संकेत

मनोकामना पूरी होने के संकेत

भगवान

मनोकामना पूरी होने के संकेत

आपने अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए क्या क्या किया है? हम अपनी मनोकामना को पूरी करने के लिए ना जाने क्या क्या करते हैं पर हम सबसे महत्वपूर्ण बात से अनजान हैं।

ये तो सोचने वाली बात है

“भगवान से बात करे का communication system ये गोला का…टोटल लुल हो चुका है।”

PK बहुत ही मज़ेदार और विचारों को उत्तेजक करने वाली फ़िल्म थी। कहीं कोई हमारी फ़िर्की तो नहीं ले रहा है? दो हज़ार दूर चलकर भगवान के एक और घर में जाएँगे तभी भगवान प्रार्थना का उत्तर देगा। क्या वो भगवान जिसकी सृष्टि उसके प्यार की गवाही देती है इतना निर्दयी हो सकता है?? ये तो सोचने की बात है। कोई कहता है ये टोटका करो, ये जगह जाओ, उससे पूजा करवाओ, इतने लड्डू दो और ना जाने क्या क्या। जिस भगवान ने ये सब हमें दिया है वो भला हमसे ये सब क्यूँ माँगेगा? उसे इन चीजों की क्या ज़रूरत है?

कुछ तो गड़बड़ है हमारे कनेक्शन में। हमें अपनी मनोकामना के लिए किसी दखियानूसी बातों पर विश्वास करने की ज़रूरत नहीं है। हम उस ईश्वर से खुद अपना सम्पर्क बना सकते हैं- क्या आप जानना चाहेंगे? कैसे?

हमसे chat करें

मनोकामना कैसे पूरी करें?

  • सबसे पहले उस भगवान को जो सृष्टिकर्ता है उसे किसी मंदिर, मज्जिद, चर्च या गुरुद्वारे में ना ढूँढें। बाइबिल में यीशु मसीह बताते हैं कि वो हमारे हृदय में रहते हैं और हम उनका मंदिर हैं। 
  • अब आप ईश्वर से जो उनकी इच्छा के अनुसार है उनसे माँगेगें तो वो ज़रूर देंगें। मैंने ऐसे भी लोग देखें हैं जो दूसरों के नाश के लिए मनोकामना करते हैं और ये प्रभु यीशु मसीह की इच्छा के विरुद्ध है। उसकी योजना हम सभी के लिए भली है और अंत में सिर्फ़ भलाई उत्तपन करती है। 
  • कई बार ईश्वर से जो हम माँगते हैं वो हमें देर से देता है पर उसका मतलब ये नहीं है कि वो भूल गया या उसे आपका ध्यान नहीं है। प्रभु यीशु उस समय में आपको उन पर विश्वास करना और संयम सीखाते हैं। वो आपको उस परिस्थिति में कुछ महत्तवपूर्ण बात सिखाना चाहते हैं। आप उनसे बात करने की कोशिश करें और वो आपकी बात का ज़रूर् उत्तर देंगे।
  • बाइबिल बताती है कि उसने हमें इस सृष्टि के निर्माण से पहले ही चुन लिया था और उसे हमारे सर के बाल तक का हीसब है। वो ऐसा परमेश्वर हो जो हमसे सिर्फ़ वादा ही नहीं करता पर अपने आप को हम पर ज़ाहिर करता है। और वो अपना हर वादा जो उसने हमसे बाइबिल में किया है जैसे “मैंने तुम्हारे विषय में जो योजना बनायी है वो भलाई ही उत्तपन करती है” उसे पूरा करता है। 
  • तो इन दखियानूसी बातों पर ध्यान ना दें बल्कि उस परमेश्वर को जाने जो आपसे बेहद प्यार करता है और अगर आप उस ईश्वर को जानना चाहते हो तो नयिमंज़िल से सम्पर्क करो। 
हमसे chat करें
To Top